फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply was disrupted for 13 hours during the idol immersion.

Deoria News: मूर्ति के विसर्जन के दौरान 13 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sat, 04 Oct 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted for 13 hours during the idol immersion.
- पूरी रात तेज आवाज में डीजे बजने से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

- नगर में दूसरे दिन भी जारी रहा प्रतिमाओं का विसर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी।

रुद्रपुर। नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर से मूर्तियों का विसर्जन शुरु होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। उसम भरी गर्मी में बिजली गायब होने से करीब पचास हजार की आबादी 13 घंटे तक बेहाल रही। पूरी रात तेज आवाज में डीजे बजने से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को भी मूर्ति के विसर्जन के समय बिजली बाधित रही।


नगर में दूसरे दिन में मूर्तियों के विसर्जन के कारण तेज आवाज में डीजे बजने और बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर के सोलह वार्ड में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार की दोपहर पॉवर हाउस से मूर्ति विसर्जन के कारण बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। नगर के विभिन्न रुट से होते हुए प्रतिमाएं करीब 2 बजे बथुआ रीवर फ्रंट पर पहुंची। सेमरौना पुल पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती कर जयकारे के बीच विसर्जन किय। जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। शांति समिति की बैठक में मानक के अनुसार डीजे बजाने के निर्देश के बावजूद भी युवकों ने तेज आवाज में डीजे बजाना चालू रखा। तेज आवाज में डीजे बजने से बच्चों और बुजुर्ग परेशान दिखे। नगरवासी शिवहरि तिवारी, रामकरन जायसवाल, सुनील गुप्ता, आशीष आदि ने कहा कि श्रद्धालुओं को एक दिन विसर्जन करना चाहिए। विसर्जन के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में महिला और बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। तेज आवाज में डीजे ने नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed