फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply to 55 villages suspended due to Kharabi in Garhrampur feeder

Deoria News: गढ़रामपुर फीडर में खराबी से 55 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 55 villages suspended due to Kharabi in Garhrampur feeder
तरकुलवा। गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में खराबी के चलते शुक्रवार को 55 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी में लोग पूरे दिन बेहाल रहे। वहीं फाॅल्ट खोजने में बिजलीकर्मियों को चिलचिलाती धूप में पूरे दिन जूझना पड़ा।
विज्ञापन

33/11 केवीए उपकेंद्र तरकुलवा में तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडर हैं। इनसे नगर पंचायत समेत क्षेत्र के करीब 150 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे उपकेंद्र के गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में खराबी आ गई।
विज्ञापन

इससे जुड़े गढ़रामपुर, बसंतपुर, महुअवा, महुआरी, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, मार्कण्डेय, पहाड़पुर, देउरवा, पिपरहिया, महुआपाटन, भरौटा, मठिया महावल, सिसवा, नारायणपुर, सोहनरिया आदि लगभग 55 गांवों की बत्ती गुल हो गई। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हुई। इन्वर्टर भी जवाब दे गए पानी की टंकियां सूख गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई लवलेश सिंह ने बताया कि गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में तकनीकी खराबी होने से आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed