फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply suspended for three days, traders' unrest

Deoria News: तीन दिन से ठप पड़ी है बिजली आपूर्ति, व्यापारियों का हंगामा

Tue, 30 Jun 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Power supply suspended for three days, traders' unrest
बरियारपुर। गोरया घाट फीडर से जुड़े डुमरी चौराहे पर तीन दिन से बिजली का तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे नाराज व्यापारी सोमवार को सड़क पर उतरे और लोहिया चौक पर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। डुमरी ग्राम पंचायत स्थित लोहिया चौक के पास तीन दिन पहले हाईटेंशन तार टूट गया। इससे चौराहे के मुख्य हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि तार टूटने के तत्काल बाद लाइनमैन, अवर अभियंता और एसडीओ को सूचना दी गई थी, मगर तीन दिन बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बिजली आपूर्ति ठप रहने से दुकानदारों को कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शंभू मद्धेशिया, नटवर सिंह, जावेद अंसारी सहित कई व्यापारी एवं ग्रामीण शामिल रहे। अवर अभियंता बरियारपुर उपकेंद्र, राजनाथ यादव ने जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed