फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply restored to 49 villages, 201 villages remain in darkness for the third day.

Deoria News: 49 गांवो की आपूर्ति हुई बहाल, 201 गांवों में तीसरे दिन भी अंधेरा

Tue, 07 Oct 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Power supply restored to 49 villages, 201 villages remain in darkness for the third day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। यहां के विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले ढाई सौ गांवों में सोमवार को सिर्फ 49 गांवों की आपूर्ति बहाल हो पाई है। जबकि 201 गांवों की आपूर्ति बहाल करने के लिए निगम के कर्मचारी अभी पेट्रोलिंग करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इन गांवों में तीसरे दिन भी अंधेरा छाया रहा। उधर, आंधी-बारिश में गिरे तार और खंभों को दुरुस्त करने के नाम पर संविदाकर्मी की मलाई काट रहे है।

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू उपकेंद्र के चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। कहने के लिए सभी फीडरों को चालू कर दिया गया है, मगर किसी फीडर से 10 तो किसी से 15 गांवों और किसी से तीन-चार गांव में बिजली आपूर्ति हो पा रही है। ऐसे करके कुल 49 गांवों की सप्लाई शुरू की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम के कर्मचारी और संविदा कर्मी गांवों की बिजली दुरुस्त करने से पहले चंदा इकट्ठा करा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली दुरुस्त करने के नाम पर खूब लूट-खसोट की जा रही है। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर धमकी भी दी जा रही है कि दोबारा फाॅल्ट होने पर दुरुस्त नहीं किया जाएगा। जेई सोनू कुमार का कहना है कि पूरे क्षेत्र की आपूर्ति संचालित कराने के लिए निगम के कर्मचारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। जल्द ही बचे गांवों की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। रही बात रकम वसूली कर फाॅल्ट दुरुस्त करने की तो इसकी जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed