फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   power supply disturb

Deoria News: 28 घंटे बाद बहाल हुई 350 गांवों की बिजली

Thu, 22 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कसया पॉवर हाउस से आने वाली 33 केवीए बिजली लाइन में आई खराबी से तरकुलवा विद्युत सबस्टेशन के 350 गांवों की ठप हुई बिजली 38 घंटे बाद बृहस्पतिवार को बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। पर अफसोस की, कुछ देर बाद ही बिजली कट गई। जिसके चलते लोगों में मायूसी छा गई।
मंगलवार रात 12 बजे तरकुलवा सबस्टेशन की 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे तरकुलवा, गढ़रामपुर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बजराटार, सोन्हुला रामनगर, बालपुर श्रीनगर, कंचनपुर, पथरदेवा, बंजरिया सहित क्षेत्र के 350 गांवों की पांच लाख आबादी की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटते ही इस भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। बुधवार पूरे दिन और रात बिजली गुल रही। लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए।
विज्ञापन

मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। हर तरफ पानी और बिजली के लिए लोग परेशान हो गए। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने फॉल्ट को ठीक करके बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे आपूर्ति चालू की। आधे घंटे सप्लाई रहने के बाद कट गई। दोपहर में फिर बिजली आई और एक घंटे रहने के बाद कट गई। उमस भरी गर्मी में बिजली सप्लाई में अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों ने बिजली निगम के अफसरों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed