फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power failure of more than a hundred villages connected to the sub-station due to fire

Deoria News: इंडस्ट्रीयल फीडर में लगी आग से उपकेंद्र से जुड़े सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल

Thu, 01 Jun 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Power failure of more than a hundred villages connected to the sub-station due to fire
लार विद्युत उप केन्द्र के अंदर स्थित इंडस्ट्रियल फीडर में लगी आग।संवाद
मौजूद कर्मचारियों की सक्रियता से बुझी आग, दो घंटे तक कटी रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। उपकेंद्र के परिसर में लगे इंडस्ट्रीयल फीडर में बुधवार की रात तेज ब्लास्ट के साथ आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गई। यह देख परिसर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में तैतीस हजार की मेन सप्लाई को ब्रेक कराया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने बालू की मदद से आग पर काबू पाया। उधर आग लगने से उपकेंद्र से जुड़े करीब सौ से अधिक गांवों की बत्ती दो घंटे के लिए गुल हो गई। दो घंटे बाद रात 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।
लार उपकेंद्र के परिसर में अलग से इंडस्ट्रीयल कार्य के लिए एक फीडर लगा है। इससे ब्लॉक के एक गांव में आपूर्ति जाती है। बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे आपूर्ति चल रही थी। इसी बीच तेज आवाज के साथ फीडर ब्लास्ट कर गया। आवाज इतनी तेज थी की आसपास के लोग सहम गए। अनहोनी की आशंका पर लोग घरों से बाहर निकल गए। इसी बीच केबल में आग पकड़ लिया। इसके बाद चल रहे अन्य फीडर की बिजली अचानक ठप हो गई। आग बढ़ता देख जेई ने सलेमपुर उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति को बंद कराया। इसके बाद मौजूद कर्मचारियों ने बालू के सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीं फीडर ब्लास्ट होने से करीब दो घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। कुछ लोगों ने गर्मी से निजात पाने के लिए सड़क पर टहलते दिखे। रात्रि करीब 11 बजे के बाद कर्मचारियों की मदद से इंडस्ट्रीयल तार को उपकेंद्र के तार से अलग किया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

-------
शाम होते ही बढ़ जाती है लोकल फाल्ट
उमस भरी गर्मी में बिजली की अधिक खपत हो रही है। जिसके वजह से जर्जर हुए तारों पर लोड पड़ रहा है। तार पिघल कर हर रोज किसी न किसी वार्ड में गिर जा रहा है। इससे सुचारु रूप से चलने वाली आपूर्ति भी ठप हो जा रही है।जिसके वजह से अक्सर कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। वहीं पिघल कर गिरने वाले तारों से हादसे का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शाम को हुई फाल्ट तो बनेगी सुबह
लार। अगर कस्बे या उपकेंद्र से जुड़े गांवों में शाम को फाल्ट होती है तो उसके अगली सुबह बनती है। इसके पीछे संविदा कर्मी लाइनमैनों की लापरवाही है। वह रात्रि में फाल्ट ठीक करने में टाल मटोल कर अगली सुबह आने को कहते हैं। मजबूर होकर लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है।

---------
फीडर ब्लास्ट होने से दो घंटे तक आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे ठीक करा आपूर्ति चालू करा दी गई। उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिले, इसके लिए प्रयास किए रहे हैं। फाल्ट की समस्या को सूचना मिलने पर दूर कराया जाता है।
.....राजकुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed