फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   power display in Cycle rally

साइकिल संदेश यात्रा के दौरान शक्ति प्रदर्शन

Tue, 10 May 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 10 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
power display in Cycle rally
पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ खोखा सिंह के नेतृत्व में रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा
सपा के साइकिल संदेश यात्रा के अंतिम दिन मंगलवार को रुद्रपुर में जमकर शक्ति प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने अलग अलग साइकिल रैली निकाल कर भीड़ को दमखम दिखाने का प्रयास किया। नगर में दोनों नेताओं के नेतृत्व में निकले अलग-अलग जुलूस की चर्चा जोरों पर रही।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह की साइकिल संदेश यात्रा का की शुरूआत रामलक्षन चौराहे से हुई। जुलूस के साथ पूर्व विधायक ने लुअठही चौराहा, पिपरा और छपौली होते हुए उपनगर में प्रवेश किया। उपनगर में खोखा की साइकिल संदेश यात्रा खजुहा चौराहा, आदर्श चौराहा, जमुनी चौराहा, बभवली चौराहा, तहसील मुख्यालय, बस स्टेशन, पूराना चौक होकर सतासी इंटर कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के जुलूस में क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। पूर्व विधायक के साथ सपा नेता राजकपूर यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, अनुराग गुप्ता, पृथ्वी सोनकर, मुनीर अहमद, सद्दीक अहमद, धर्मराज राव, संतोष यादव, जनमेजय यादव, अनिल कुमार सिंह, महंथ यादव, अवनीश शुक्ल आदि रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव के नेतृत्व में सेमरौना चौराहे से साइकिल रैली निकाली गई। सपा प्रत्याशी की रैली में संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साइकिल रैली में नौजवानों की संख्या अधिक रही। सपा प्रत्याशी की साइकिल रैली नगर के सभी वार्डों और चौराहों  से होकर गुजरी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के उपलब्धियों का पैम्फ्लेट वितरित किया। सपा प्रत्याशी प्रदीप की साइकिल रैली में सपा के रुद्रपुर विधानसभा के अध्यक्ष रामकेवल यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह, सतीश सिंह, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद मद्घेशिया, अभिषेक यादव, सुशील निगम, विजय यादव, रतन जायसवाल, सत्येंद्र रावत, प्रेम तिवारी, अमर सिंह  आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed