फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   power cut creates troublesome

विद्युत कटौती और ट्रिपिंग से तचा हाहाकार

Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
power cut creates troublesome
विद्युत कटौती और ट्रिपिंग से तचा हाहाकार
विज्ञापन

बरहज। नगर क्षेत्र में बेतहाशा विद्युत कटौती और ट्रिपिंग से समस्या बढ़ गई है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। पिछले करीब एक सप्ताह से विभाग का सिस्टम लड़खड़ाने से उमस भरे मौसम में लोग गर्मी से उबल रहे हैं। बुधवार को पूरे दिन बिजली के आने-जाने का क्रम जारी रहा। जबकि बीच-बीच में घंटों गायब हो गई थी। प्रकृति की मार से जहां लोगों का जीवन दूभर हो गया है। बिजली भी दगा दे गई है। विद्युत कटौती और ट्रिपिंग के चलते नगर में तहसील, ब्लॉक, थाना, अस्पताल, बैंकों, नगरपालिका आदि कार्यालयों में लोग परेशान दिखे। वहीं गांवों में लोग पेड़ आदि के नीचे गर्मी से निजात पाने का जुगत कर रहे थे। देवेश सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, जितेंद्र भारत, निशू आदि का कहना है कि पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली और प्रकृति की मार से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकारी एसी में आनंद ले रहे हैं। आवाम की उन्हें कोई फिक्र नहीं है। आलम यह है कि दिन तो दूर, रात काटनी मुश्किल हो गई है। चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि समस्या उत्पन्न हुई है। जिसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed