फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   poster released of agniveer protesters

बवालियों के चेहरे बेनकाब करने में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jun 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
poster released of agniveer protesters
पुलिस ने उपद्रवियों के तैयार किए फुटेज। संवाद - फोटो : DEORIA
बवालियों के चेहरे बेनकाब करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अग्निवीर योजना का विरोध करने वालों का पुलिस जुटा रही ब्योरा, तैयार किया एलबम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरहज, देवरिया शहर में अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले बवालियों का चेहरा बेनकाब करने में पुलिस जुट गई है। विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शन के दौरान का फोटो पुलिस ने जुटाया है। इनकी पहचान कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो 17 जून को रेलवे स्टेशन और शहर के विभिन्न जगहों पर उग्र युवाओं ने जमकर हंगामा किया था। रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर घंटों विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से भी धक्का-मुक्की की गई थी। इसके अलावा शहर के सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा किया था। जबकि रविवार को बरहज कस्बे के बाईपास रोड पर काफी संख्या में जुटे युवाओं ने एसओ की गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई थी। इन दोनों घटनाओं में बवाल करने वाले युवाओं की पहचान में जुटी पुलिस ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों का फोटो जुटाया। कुछ आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन के कैमरे में कैद लोगों का फोटो भी एकत्र किया है। इनके फोटो का एलबम विभिन्न थानों पर भेजवाकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सीओ विनय यादव ने बताया कि पहचान की जा रही है। युवाओं का कॅरियर भी बर्बाद न हो और वे सही रास्ते पर आए जाएं। इसी मिशन के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई पहचान कर लेता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दे सकता है। उसका नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed