{"_id":"6658e6bfc3fa8f776b04e3a4","slug":"pontoon-bridge-approach-drowned-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-126826-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज में पीपा पुल के उत्तरी छोर का एप्रोच डूबा, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज में पीपा पुल के उत्तरी छोर का एप्रोच डूबा, आवागमन बाधित
Fri, 31 May 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 31 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
बरहज में सरयू नदी पर एप्रोच डूबने से बढ़ी दुध्वारियां, स्लीपर आदि हटाते कर्मचारी स्रोत जागरुक
फोटो समाचार
सरयू के जलस्तर में दो से तीन दिनों में वृद्धि, 40 सेंटीमीटर बढ़ा नदी का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट सरयू नदी पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल लगाया गया है। पिछले दो से तीन दिनों से जलस्तर में निरंतर वृद्धि से पीपा पुल का उत्तरी छोर डूब गया, जिसके चलते पीपा पुल के रास्ते पर आवागमन बाधित हो गया है। नदी के जलस्तर में करीब 40 सेंटीमीटर का इजाफा दर्ज किया गया है।
सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से नदी पर पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाए गए पीपा पुल का उत्तरी छोर का एप्रोच डूब गया। आवागमन बंद होने के कारण लोग छोटी नाव आदि के जरिए जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। विभाग की ओर से नाव आदि का प्रबंध नहीं किया गया है। लोगों के अनुसार पीपा पुल के रास्ते परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर आदि जनपदों के लिए लोगों की आवाजाही होती है। नदी के रास्ते नगर में दूधिया, सब्जी व्यवसायी, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों का आना-जाना रहता है। पीपा पुल का एप्रोच डूबने के कारण सुबह से ही लोग हलकान हैं।
इस संबंध में जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में इजाफा होने से एप्रोच मार्ग डूब गया है। आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।