{"_id":"576824e24f1c1bd317b48041","slug":"polls-opened-cleaned-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली सफाई की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली सफाई की पोल
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद टीचर्स कालोनी में नाली जाम होने से सड़क पर लगा बारिश का पानी और पसरा कचरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सोमवार को लोगों को जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं नगर की नालियां जाम होने के कारण नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य नाला जाम होने के कारण सीएचसी में पानी भर गया। बाद में पहुंचे सफाई कर्मियों ने नाले की सफाई किया। तब जाकर पानी का बहाव शुरू हुआ।
नगर की सफाई व्यवस्था की पोल सोमवार को हुई हल्की बारिश से खुल गई। नगर के टीचर्स कालोनी, सलाहाबाद, रेलवे स्टेशन, गांधी चौक समेत कई स्थानों पर बारिश से जल जमाव हो गया। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा था। वहीं सड़कों के किनारे छोड़े गए कचरा भी नालियों के पानी के साथ सड़कों पर बह रहा था। इससे दुकानदारों और नगर के लोगों को दिक्कतें हुई।
भठवा धर्मपुर वार्ड का मुख्य नाला जाम होने के कारण बारिश का चारों तरफ का पानी सीएचसी में पहुंच गया। इससे कैंपस में जल जमाव हो गया। सीएचसी के अधीक्षक डा. सुरेन्द्र सिंह ने ईओ अवधेश सिंह को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंचे सफाई कर्मियों ने जाम हुए नाले का साफ किया। इसके बाद जल जमाव समाप्त हुआ। नगर के लोगों ने बरसात से पूर्व सफाई कराने की मांग नगर प्रशासन से की है।