फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Polling parties reached polling stations

Deoria News: मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, 507,603 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार

Thu, 04 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached polling stations
राजकीय इंटर कॉलेज में डीएम और एसपी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल राजकीय इंटर कॉलेज का किया निरीक
जनपद की सभी 17 निकायों में आज होगा मतदान, डीएम व एसपी ने रवानगी स्थलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद की सभी 17 निकायों में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार शाम सभी तहसील मुख्यालयों से रवाना हुई 550 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी ने रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। सबसे अधिक आठ निकायों के लिए पोलिंग पार्टियां शहर के जीआईसी से रवाना हुईं। निकाय चुनाव के 281 वार्ड के लिए 197 मतदान केंद्र, 585 मतदान स्थलों पर 507603 मतदाता वोट करेंगे।

बुधवार सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना की जाने लगी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुबह राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां से नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा, हेतिमपुर के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाता मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। निर्वाचन के लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरा व वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न किए जाने की समुचित व्यवस्था की गई है। एसपी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सिविल पुलिस के जवान, अर्धसैनिक बल एवं होमगार्ड सभी मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। अंतरराज्यीय एवं अंतर जनपदीय सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसके अलावा बीएन इंटर कॉलेज मझौलीराज पहुंचे, नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज एवं लार के लिए मतदान कर्मियों का दल रवाना हुआ। इसके बाद डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने बरहज स्थित बाबा राघव दास बीडीपीजी कॉलेज, गौरा बरहज का भी निरीक्षण किया। यहां से नगर पालिका परिषद गौरा बरहज एवं नगर पंचायत भलुअनी के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
- दो नगर पालिका, 15 नगर पंचायत सहित में 261 है वार्ड
- 197 मतदान केंद्रों पर हैं, 585 मतदान स्थल
- 507303 मतदाता
- 270221 पुरुष मतदाता
- 237382 महिला मतदाता
---------------------------------
नगर निकाय- मतदाता
------------------------------------
- नगर पालिका परिषद गौरा बरहज- मतदाता 22629 पुरुष, 20091 महिला
- नगर पालिका परिषद देवरिया- 100788 पुरुष, 86198 महिला
- नगर पंचायत रुद्रपुर -15979 पुरुष, 14492 महिला
-गौरी बाजार- 5124 पुरुष, 4703 महिला
- रामपुर कारखाना- 4770 पुरुष,4531 महिला
- भाटपाररानी -7397 पुरुष, 6363 महिला
- सलेमपुर - 12218 पुरुष, 10644 महिला
-भटनी में 7449 पुरुष, 6327 महिला
- मझौली राज- 9797 पुरुष, 8585 महिला
-लार- 14243 पुरुष, 13134 महिला
-बरियारपुर- 7633 पुरुष, 6953
-पथरदेवा- 9729 पुरुष, 8734 महिला
-बैतालपुर- 10400 पुरुष, 9400 महिला
-तरकुलवा - 10297 पुरुष, 8969 महिला
-हेतिमपुर - 8951 पुरुष, 7667 महिला
-मदनपुर- 12562 पुरुष, तथा 11520 महिला
-भलुअनी- 10255 पुरुष,9071 महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed