{"_id":"6ada56cb9e099079090c2fcd","slug":"polling-parties-have-reached-the-booths-voting-will-take-place-today-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1494119-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचीं, आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचीं, आज होगा मतदान
Fri, 23 Oct 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले के 16 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियों को रवाना किया गया।
डीएम ने रवाना होने के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक पटल पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी मतदाता सूची प्राप्त करने के बाद उसका अध्ययन कर लें तथा सूची का मिलान कर लें। उपलब्ध कराए गए सभी अभिलेखों एवं प्रपत्रों की भी जांच कर लें। यदि मिलान के दौरान कोई आवश्यक प्रपत्र छूटा हुआ या अनुपलब्ध पाया जाता है तो उसे प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने ये भी निर्देश दिए कि सभी मतदान पार्टियां अपने निर्धारित गंतव्य स्थल पर समय से पूर्व पहुंचें और मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर लें। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर भेजी जाएंगी मतपेटियां : मतदान के बाद सीलबंद मतपेटिकाओं और निर्वाचन सामग्री के संग्रहण और उन्हें स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने की व्यवस्था तय कर दी गई है।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह की तरफ से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सूचना जारी की गई है।
मतदान संपन्न होने के बाद अपराह्न चार बजे से सीलबंद मतपेटिकाओं और निर्वाचन सामग्री का संग्रहण कलेक्ट्रेट परिसर, देवरिया में किया जाएगा। रात करीब आठ बजे सीलबंद मतपेटिकाओं को गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित वाणिज्य संकाय भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर भेजा जाएगा।