{"_id":"64948eb8ab83708c9605acfd","slug":"political-news-deoria-news-c-7-1-216136-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता फिर मोदी को बनाएगी प्रधानमंत्री : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता फिर मोदी को बनाएगी प्रधानमंत्री : कृषि मंत्री
Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकास भवन में अधिकारियो के साथ किया बैठक।संवाद
देवरिया। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकासपरक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के काम करते हुए अपने नौ साल पूरे किए हैं। आज भारत प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जनता फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर विपक्ष के संयुक्त मोर्चा को सबक सिखाएगी।
कृषि मंत्री ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में प्रेसवार्ता में कहा कि आज विदेशों में दूसरे देश के नेता मोदी को बास कहते हैं, आटोग्राफ मांगते हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत का मस्तक विदेश में ऊंचा हुआ है।योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करीब 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों का योग करना यह बताता है कि भारत अब पूरे विश्व की अगुआई करने जा रहा है। यह नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। मोदी सरकार के कार्यों से विपक्ष घबरा कर संयुक्त मोर्चा बनाने में लगा है। पहले भी देश की जनता ने ऐसे सत्तालोलुप गठबंधनों को सबक सिखा कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। 2024 में भी प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएगी।