फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   political news

लोकार्पण का विपक्षी दलों का विरोध व बहिष्कार निंदनीय : अंतर्यामी

Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
political news
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में नए संसद भवन के लोकार्पण के बाद रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में बने नए संसद भवन में विरासत भी है, वास्तु भी है। इसमें कला, कौशल, संस्कृति और संविधान के स्वर भी है। यह संसद भवन हर भारतीय के कर्तव्य भाव को जागृत करेगा।लोकतंत्र के ऐसे पवित्र मंदिर के लोकार्पण का विपक्षी दलों का विरोध और बहिष्कार निंदनीय है।
विज्ञापन

कहा कि मोदी विरोध के चक्कर में विपक्ष हमेशा देश विरोध पर उतर आता है, इसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में बना यह संसद भवन देश को नई दिशा देने का अमृतकाल है। आजादी के इस अमृतकाल में यह भवन अनंत सपनों, असंख्य आकांक्षाओं को पूरा करने का काम करेगाहै। पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशिरंजन तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र ही हमारी प्रेरणा है। संविधान ही हमारा संकल्प है। इस प्रेरणा, संकल्प की सबसे श्रेष्ठ प्रतिनिधि हमारी ये संसद ही है और संसद के नए भवन का लोकार्पण देश को एक नई पहचान देगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार दूबे, रविंद्र किशोर कौशल, निर्मला गौतम, शिवकुमार राजभर, नित्यानंद पांडेय, अंबिकेश पांडेय, तेजबहादुर पाल, उदयभान सिंह, मारकंडेय गिरि, बिजेंद्र कुशवाहा, शिवेश पांडेय, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार, राणा राहुल सिंह, अमन शुक्ला, राजन मल्ल, रूपम पांडेय, अंकित श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed