फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   policemand died in accident in urai

सड़क हादसे में सिपाही की मौत, मातम

Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
policemand died in accident in  urai
फाईल फोटो मृतक अमरजीत यादव - फोटो : SALEMPUR
सड़क हादसे में सिपाही की मौत, मातम
विज्ञापन

उरई के पास ट्रक क ी चपेट में आए, लखनऊ में तैनात थे
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार रोड। क्षेत्र के हरखौली निवासी लखनऊ में तैनात एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। परिजन लखनऊ के लिए रात में रवाना हो गए। देर रात तक शव गांव पहुंचेगा।
लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी चंद्रदेव यादव के पुत्र अमरजीत यादव (35) उत्तर प्रदेश पुलिस में थे। उनकी तैनाती इस समय लखनऊ में थी। शनिवार की रात वह कुछ लोगों के साथ कानपुर की तरफ किसी मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात करीब 10 बजे चार पहिया वाहन से वापस लखनऊ आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में उरई के समीप गाड़ी रोक कर उतरे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना देर रात परिजनों को मिली तो गांव में कोहराम मच गया। अमरजीत यादव काफी मिलनसार थे। पुलिस में जाने के बाद कमांडो की स्पेशल ट्रेनिंग दिए थे। बड़े नेताओं की सुरक्षा में उनकी ड्यूटी ज्यादातर लगती थी। उनके दो बच्चे हैं। उनका शव देर रात तक पहुंचने की संभावना है। देर रात सिपाही बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां सोनमती का बुरा हाल है। पिता चन्द्रदेव दहाड़ें मार कर रो रहे थे।
विज्ञापन

काम के दौरान गिरने से युवक की दुबई में मौत
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के एक युवक की काम के दौरान गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बबलू चौहान (25) पुत्र मोतीलाल निवासी पिपरा दक्षिण पट्टी कुछ महीने पूर्व घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गया था। लॉकडाउन के कारण बहुत दिन तक काम बंद रहा। अब काम शुरू हुआ। पहले दिन ही काम करते समय ऊंची बिल्डिंग से गिर कर उसकी मौत हो गई। बबलू के साथ काम करने वाले बिहार के गोपालगंज जनपद निवासी ओमप्रकाश ने परिवारवालों को सूचना दी। नौजवान बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव में मातम छा गया। घर पर मां गोदावरी देवी, पिता मोतीलाल भाई रवींद्र, पप्पू, बहन संगीता, फूलवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। बबलू तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से छात्रा की मौत
खुखुंदू। स्थानीय थानाक्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में रविवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक छात्रा जख्मी हो गई। परिवारवाले उसे इलाज के लिए भलुअनी सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिपरा खेमकरन गांव निवासी आंचल कुशवाहा (12) पुत्री कल्पनाथ कुशवाहा पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। रविवार की दोपहर वह अपने छत पर लगे हैंड पाइप पर हाथ धोने के लिए गई। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह पास में गिर गई। तकरीबन एक घंटे बाद उसका छोटा भाई कार्तिक खाना खाने के बाद हाथ धोने गया तो देखा कि बहन गिरी पड़ी है। इसके बाद वह नीचे आकर शोर मचाया। दरवाजे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए भलुअनी सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंचल दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। मौत के बाद मां सरिता देवी, बहन निक्की, भाई कार्तिक समेत परिवार के सभी लोग बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed