फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   policeman died in accident

हादसे में सिपाही की मौत, कोहराम

Thu, 04 Jun 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
policeman died in accident
बरहज के कसिली निवासी और मृतक सिपाही शैलेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
हादसे में सिपाही की मौत, कोहराम
विज्ञापन

तीन दिन का अवकाश मिलने पर बाइक से आ रहे थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहरा। क्षेत्र के कसिली गांव निवासी और सिपाही शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा (26) की आजमगढ़ के जीयनपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। लोगों के अनुसार वह तीन दिन का आकस्मिक अवकाश मिलने पर बाइक से गांव आ रहे थे।
मईल थाना क्षेत्र के कसिली गांव के रहने वाले रामेश्वर विश्वकर्मा के पुत्र शैलेंद्र जौनपुर के शाहगंज थाने में सीसीटीएनएस पद पर नियुक्त थे। लोगों के अनुसार कोरोना संकट में अवकाश नहीं मिल पा रहा था। इससे वह घर नहीं आ पा रहे थे। आकस्मिक छुट्टी के लिए उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था। बृहस्पतिवार को तीन दिन केेे अवकाश की स्वीकृति मिलने पर वह अपने साथियों से मिलकर घर के लिए चल दिए। उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर है। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ के जीयनपुर में हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शैलेंद्र की मौत की सूचना मिलने पर मां ललिता देवी और पत्नी अंजली दहाड़ें मारने लगीं। जबकि घर में कोहराम मच गया। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। आने-जाने वाले लोग इस घटना को लेकर हतप्रभ थे।
विज्ञापन

एक साल पूर्व हुई थी शादी
मगहरा। मईल थाना क्षेत्र के कसिली गांव के रहने वाले किसान रामेश्वर विश्वकर्मा के तीन संतानों राजकुमार, सतेंद्र में शैलेंद्र दूसरे नंबर के पुत्र थे। 2015 में वह पुलिस में भर्ती हुए। नौकरी मिलने के बाद पिता ने फरवरी 2019 में उनकी शादी धूमधाम से की थी। परिजनों के अनुसार अंजली गर्भवती है। शैलेंद्र की मौत को लेकर सभी लोग नियति को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed