फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police will learn the secret of Ashok's murder from the patients admitted in the ward.

Deoria News: वार्ड में भर्ती रहे मरीजों से अशोक की हत्या का राज जानेगी पुलिस

Fri, 17 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police will learn the secret of Ashok's murder from the patients admitted in the ward.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महाराष्ट्र के अशोक गवांडे (61) की हत्या कर लाश मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में फेंकने के मामले में पुलिस कातिलों के करीब पहुंच गई है।
पुलिस जांच में आगे बढ़ने के साथ ही वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने में लगी है। 25 से 28 सितंबर तक मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती रहे मरीजों के घर कोतवाली पुलिस पहुंचकर अशोक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
इस दाैरान भर्ती रहे मरीजों की सूची मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को उपलब्ध करा दी है। एसपी संजीव सुमन ने तीन टीमों को जानकारी जुटाने के लिए लगाया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर चुकी है, मगर कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कुलगांव निवासी अशोक गवांडे करीब 13 साल बाद 22 सितंबर को अपने ससुराल गोरखपुर के हुमायुंपुर दक्षिणी निवासी साले प्रफुल्ल के घर पहुंचे थे। प्रफुल्ल के अनुसार, करीब 30 मिनट रुकने के बाद 12 सौ रुपये की मांग की और मुंबई जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

साले ने टेंपो से रेलवे स्टेशन भेजवा दिया, मगर अशोक देवरिया पहुंच गए और 25 सितंबर को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। पैर में गंभीर घाव के कारण उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। 27 सितंबर की सुबह बिना कुछ बताए गायब हो गए। 27 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे दोबारा भर्ती हुए।
27 सितंबर की रात वह फिर गायब हो गए। 28 सितंबर को राउंड पर डॉक्टर गए तो अशोक अपने 41 नंबर बेड पर नहीं थे। छह अक्तूबर को उनकी पानी की टंकी में लाश मिली। तीन दिन बाद शव की पहचान अशोक के साले प्रफुल्ल और पत्नी अनीता ऊर्फ तनु ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर की।
तीन दिन पहले साले प्रफुल्ल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस मेडिकल कॉलेज के कुछ स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान कर ली है, मगर मजबूत साक्ष्य जुटा रही है।

मरीजों के घर पहुंच कर पुलिसकर्मी वार्ड में भर्ती अशोक के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। वार्ड में तैनात दाई से भी पुलिस ने पूछताछ की है। वारदात के पर्दाफाश होने पर सबकी नजर टिकी है। पुलिस आरोपियों की लगभग पहचान करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed