{"_id":"6500b591eebaf797a60baee5","slug":"police-will-conduct-dna-test-to-identify-the-girl-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-7010-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट
Wed, 13 Sep 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाईपार श्मशान के पास दो सितंबर को छोटी गंडक नदी से 25 वर्षीय युवती का शव बरामद होने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। एक व्यक्ति ने शव के उसकी पुत्री का होने का दावा किया है। इस पर पुलिस डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेजने की तैयारी में जुट गई है।
बाईपार श्मशान घाट छोटी गंडक नदी के किनारे एक अज्ञात युवती का शव उतराया देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाल कर पहचान कराने का प्रयास की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतका का चेहरा पूरी तरह कंकाल में बदल गया था। हाथ, पैर सड़ गए गए थे। शरीर पर लाल रंग की टी शर्ट व जिंस पैंट थी। शव मिलने के बाद भाटपाररानी पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। इसी बीच सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया के रहने वाले अरुण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर युवती के बदन पर मिले कपड़ों को देखकर आशंका जताई है कि शव उनकी बेटी का का है। वह लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थी और लापता हो गई। उधर, सलेमपुर कोतवाली में युवती के गायब होने के दर्ज केस के विवेचक एसएसआई रविंद्र कुमार यादव मंगलवार को भाटपाररानी पहुंचे और लड़की के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। अब डीएनए जांच के बाद शव की शिनाख्त हो सकेगी और पुलिसिया जांच की प्रकिया और आगे बढ़ सकेगी। डीएनए जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस अपनी जांच में युवती के शव मिलने के साथ आगे की कार्रवाई कर सकेगी। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सलेमपुर पुलिस डीएनए जांच के लिए सैंपल ले गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।