{"_id":"675a927f86b63a6a9f0a0583","slug":"police-took-akhilesh-and-raju-on-remand-deoria-news-c-208-1-deo1004-141908-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अखिलेश और राजू को पुलिस ने रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अखिलेश और राजू को पुलिस ने रिमांड पर लिया
Thu, 12 Dec 2024 01:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के जंजीरहां गांव के प्रधान और शराब माफिया अजीत सिंह उर्फ जड़ी सिंह हत्याकांड में शामिल अखिलेश कुशवाहा व राजू चौरसिया को बनकटा थाने की पुलिस ने रिमांड पर ले लिया।
हाजीपुर जेल से दोहपर करीब 12 बजे 36 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर लाई। सीजेएम मंजू कुमारी की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के पश्चात दोनों शूटरों को 36 घंटे के पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया था।
ग्राम प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी की हत्या दीपावली की रात सोहनपुर स्थित पंकज जायसवाल के मकान में जुआ खेलते समय कर दी गई थी। अजीत के पिता ध्रुव सिंह के तहरीर पर चार नामजद अखिलेश कुशवाहा उर्फ दरोगा राजू चौरसिया निवासी सोहनपुर के अलावा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सोहनपुर स्थित जिस मकान में जुआ हो रहा था।
विज्ञापन
उसके मकान मालिक पंकज जायसवाल एवं घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले प्रदीप मद्धेशिया एवं दीपक उर्फ टमाटर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब पुलिस का पूरा जोर दोनों शूटरों को रिमांड पर लेकर घटना से संबंधित राज को उजागर करने पर है। इसी को लेकर बिहार पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों शूटरों को सीजेएम कोर्ट देवरिया में पेश किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत ने सभी पहलुओं पर अवलोकन करने के बाद 36 घंटे के लिए दोनों शूटरों को पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि हाजीपुर जेल से 11 दिसंबर को दोनों शूटर 12 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर लेने का आदेश दिया है।
बुधवार को हाजीपुर जेल से दिन में करीब 12 बजे रिमांड पर दे दिया। बनकटा पुलिस 36 घंटे रिमांड पर रख पूछताछ करने के बाद दोनों को हाजीपुर जेल प्रशासन को सौंप देगी। रिमांड पर मिलने थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह दोनों आरोपित लेकर बनकटा के लिए रवाना हो गए।
देर रात में बनकटा थाने में पहुंचने के बाद पूछताछ शुरु कर दी। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि जड़ी सिंह हत्याकांड में दोनों आरोपियों को हाजीपुर जेल से रिमांड मिल गया है।