{"_id":"6abab6d2ea09182df102e88a","slug":"honorarium-outstanding-for-two-years-samuh-sakhis-staged-a-protest-at-the-collectorate-deoria-news-c-208-1-deo1040-192937-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो साल से मानदेय बकाया, समूह सखियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो साल से मानदेय बकाया, समूह सखियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। समूह सखी वर्कर्स एसोसिएशन और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दो वर्ष से अधिक समय से बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान करने और मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई।
किसान नेता शिवा राय ने कहा कि समूह सखियां ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, उनके संचालन और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके बावजूद लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने समूह सखियों को स्थायी राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, प्रत्येक समूह सखी का 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने और ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल व डाटा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों पर कथित शोषण व उत्पीड़न रोकने तथा मानदेय सीधे बैंक खातों में भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन
भाकपा माले के जिला सचिव श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि 20 दिनों के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान प्रभुनाथ पासवान, पूनम यादव, कैलाश प्रसाद माैजूद रहे। संवाद