{"_id":"683f42ed3863c4c2ba05e4e4","slug":"police-suspects-the-role-of-a-gangster-in-the-shootout-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-155177-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोलीकांड में एक गैंगस्टर की भूमिका संदिग्ध मान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोलीकांड में एक गैंगस्टर की भूमिका संदिग्ध मान रही पुलिस
Wed, 04 Jun 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
यौन शोषण पीड़िता 10 साल पुराने विवाद से कड़ी जुड़ने की उम्मीद
युवती के पुरुष दोस्त ने तब एक व्यापारी को मारी थी गोली
पीड़ित युवती की मां गवाह को गोली मारने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी।
एकौना। पचलड़ी पलिया बांध पर रमपुरवा गांव के पास महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस एक गैंगस्टर की भूमिका भी संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। गैंगस्टर यौन शोषण की शिकार युवती का पहले मित्र रह चुका है। करीब 10 साल पहले युवती से कहासुनी के बाद उसने एक दुकानदार को गोली मार दी थी। हालांकि बाद में युवती और गैंगस्टर अलग-अलग रहने लगे, मगर पुलिस घटना को लेकर हर कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को मामले में भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
रविवार को पचलड़ी पलिया गांव में दवा लेकर जा रही एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। महिला एक साल पहले बेटी के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाह थी। घटना में आरोपी युवक के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता ने उससे शादी कर ली। महिला के पति ने गोलीकांड के लिए यौन उत्पीड़न के आरोपी युवक, बेटी सहित चार पर केस दर्ज कराया है।
पुलिस घटना में किसी अन्य बदमाश के शामिल होने को लेकर संदेह में है। आरोपियों का सटीक लोकेशन घटना के समय इलाका में नहीं होना बताया जा रहा। जिस पर पुलिस पुरानी घटनाओं की भी कुंडली खंगाल रही है। सूत्रों की मानें में गोलीकांड में आरोपी घायल की बेटी पहले रुद्रपुर कस्बा के आदर्श चौराहे पर किराये की मकान में रहती थी। जिसका एक पुरुष मित्र था। वह अपराध की घटनाओं को लेकर जिला बदर भी रह चुका है।
विज्ञापन
उस दौरान रुद्रपुर निवासी गैंगस्टर ने युवती को एक दुकानदार को उधार नहीं देने पर गोली मार दी थी। जिसमे वह जेल चला गया, इस दौरान युवती और गैंगस्टर में दूरी हो गई। इस बावत थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है। हर संदिग्ध से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।