{"_id":"6ab6bc2c175fc7a9740ceed6","slug":"seven-people-injured-in-a-clash-between-two-groups-deoria-news-c-208-1-deo1035-192735-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो पक्षों में मारपीट में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो पक्षों में मारपीट में सात लोग घायल
Fri, 25 Sep 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। कैथवलियावा गांव के सबवट टोला में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से सात लोग घायल हो गए। सबवट टोला निवासी बिरझन साहनी और गांव के ही सुरेश साहनी के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट में एक पक्ष के चुनमुन और निर्मला देवी समेत अन्य लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र, छबीला, बेबी समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि जमीन के रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच हमारपीट में सात लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद