फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police stopped from picking up dead body, ruckus for four hours

Deoria News: पुलिस को शव उठाने से रोका, चार घंटे हंगामा

Thu, 28 Nov 2024 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police stopped from picking up dead body, ruckus for four hours
भटनी। मक्के की डंठल के बीच बुधवार को बच्ची का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के लोग धरने पर बैठ गए। जानकारी पर एसओ अश्वनी प्रधान भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कही तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। चार घंटे बाद एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बच्ची का शव मिलने के बाद हंगामे की जानकारी पर एसपी के निर्देश पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ शिव प्रताप सिंह और आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा एसडीएम भाटपाररानी और सलेमपुर भी मौके पर पहुंचे और लोगों को मनाने का प्रयास किया। एसपी ने मौके पर जाकर परिजनों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। वहीं, बच्ची की हत्या की जानकारी पर पहुंची फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का दावा है कि जांच टीम को मौके से अहम सुराग मिले हैं। इससे जल्द ही मामले के पर्दाफाश की उम्मीद है।
विज्ञापन

दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
एक दिन पूर्व घर से लापता बच्ची का शव खेत में मिलने और गले पर धारदार हथियार से हमले के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बच्ची का शॉल में लिपटा अर्धनग्न शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दुराचार के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। एसपी ने परिजनों की आशंका पर गंभीरता से जांच कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के शव से लिपटकर बेहोश हो गई मां
बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों ने पहले तो इसकी जानकारी उसकी मां को नहीं दी, लेकिन जब मां को इसकी खबर लगी तो वह खेत के रास्ते दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों ने संभालने का प्रयास किया लेकिन वह बेटी के शव से लिपटकर दहाड़ मार रोने लगी और बेहोश हो गई। बाद में परिजनों ने उसे घर भेजा और डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया।

लोगों में आक्रोश, आरोपियों को गोली मारने की अपील
बच्ची की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की पहचान होने के बाद गोली मारने की अपील की। पीड़ित पिता ने एसपी से कहा कि साहब आरोपियों को ऐसी सजा मिले कि वह आगे किसी बेटी के साथ ऐसा कृत्य न कर सकें। वही नाराज लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री योगी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि बच्ची के गले और शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। एससोजी समेत तीन टीमें मामले के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed