फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police stop clash

पुलिस की सक्रियता से बड़ा विवाद होने से बचा

Sun, 05 Jul 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
police stop clash
पुलिस की सक्रियता से बड़ा विवाद होने से बचा
विज्ञापन

महिलाओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने को लेकर दो समुदाय हुए थे लामबंद
मारपीट में कई घायल हुए, दस को हिरासत में लिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने को लेकर शनिवार की रात दो समुदायों के लोग लामबंद हो गए थे। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। मामला बढ़ते देखकर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र और एसओ श्यामसुंदर तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से दस लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में देर रात तक पुलिस जमी रही।

एक गांव में शनिवार की रात एक समुदाय की महिलाएं खेत की तरफ जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसने लगे। उलाहना देने पर दूसरे पक्ष के लोग विवाद करने लगे। दोनों तरफ से लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। इसमें कई घायल हुए हैं। उधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में सीओ वरुण मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस फोर्स के गांव में पहुंचते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, पुलिस दोनों तरफ से दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस काफी देर तक जमी रही। लोगों का कहना है कि समय रहते फोर्स नहीं पहुंची रहती तो मामला आगे बढ़ गया होता। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि एक समुदाय की महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप था। इसी मामले को लेकर दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग लामबंद हो गए थे। अब गांव में कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed