फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police station to the condition of the artillery

एसपी ने जाना थाने के असलहों का हाल

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police station to the condition of the artillery
खुखुन्दू थाने का पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने निरीक्षण किया।
खुखुंदू में मंगलवार की शाम एसपी प्रभाकर चौधरी ने खुखुंदू थाने का मुआयना किया। थाने परिसर में हवाई फायरिंग कर असलहों का हाल जाना। अभिलेखों के रख रखाव, विवेचना और सफाई बेहतर होने पर संतोष जताया। बेहतर काम करने के लिए दस चौकीदारों को एसपी ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


औपचारिकता पूरी होने के बाद एसपी ने पूरे थाने का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के जर्जर आवास और शौचालय देखकर तत्काल नया प्रस्ताव मांगा। थाना परिसर में रखे पुराने वाहनों को पीछे करने की बात कहीं। जेनेरेटर कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष को देखा। भोजनालय में पहुंचने के बाद उन्होंने फालोवर धनश्याम से भोजन के क्वालटी के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


कार्यालय में पहुंचने के बाद उन्होंने सभी शस्त्रों को बारी से निरीक्षण किया। चार असलहे खराब पाए गए। उन्हें तत्काल पुलिस लाइन भेजवाने की बात कहीं। ब्लैंक कारतूस फायर कर एसपी ने गुणवत्ता की जांच की। बीट रजिस्टर, विवेचना, पासपोर्ट सहित सभी अभिलेखों को देखा। सिपाही फतेबहादुर यादव और दिनेश सिंह का  बीटबूक बेहतर पाया गया। दोनों का एसपी ने रिवार्ड दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने थाने में पौधरोपण किया। एक चौकीदार ने अपनी समस्या को एसपी के पास रखा उन्होंने एसओ को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने मानदेय, टार्च और साइकिल के बारे में पूछताछ की। करीब एक घंटे तक एसपी थाने में मौजूद रहे। इस दौरान एसओ नितिश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, रामरतन यादव, अक्षैवर यादव, प्रमोद गौतम, अखिलेश यादव, नरेन्द्र यादव, धन्नजय कुमार, महेन्द्र कुमार, जयप्रकाश शर्मा, विनय पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed