फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police sent the woman who went with her lover to her husband

Deoria News: प्रेमी के साथ गई महिला को पुलिस ने पति के पास भेजा

Sat, 25 Nov 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police sent the woman who went with her lover to her husband
खुखुंदू। प्रेमी के साथ गई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने पकड़कर शुक्रवार को पति के पास पहुंचा दिया। बीस दिन पूर्व महिला मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पति के बाहर से लौटने पर इस बात की जानकारी हुई की वह अपने प्रेमी के साथ है। पत्नी को थाने लेकर पहुंचे पति ने चार लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला का प्रेमी घर छोड़कर लापता है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी लार थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल पहले हिंदू रिति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। इस बीच पति घर की जीविका चलाने के लिए हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा। उसने बताया कि घर पर बूढ़ी मां पत्नी और बच्चों के साथ रहती थी। बीस दिन पूर्व पत्नी मायके जाने की बात कह कर बच्चों को मां के पास घर छोड़ कर निकल गई। बाद में पता चला कि वह मायके न जाकर गांव के प्रेमी के पास रह रही है। इसके बाद वह आननफानन दो दिन पहले घर आया और उसकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को पता चला कि वह सिसई के पास प्रेमी के साथ रह रही हैं। इसके बाद प्रेमी के ठिकाने पर पहुंच उसे पकड़ा गया। हालांकि प्रेमी वहां से भाग निकला। पति ने बताया कि पत्नी कई समूहों से इकट्ठा कर तकरीबन चार लाख रुपये और जेवरात लेकर भागी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed