{"_id":"64b58809b9655e688d048f94","slug":"police-sent-the-accused-of-raping-ninth-student-to-jail-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1568-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के हाथ-पैर बांधकर किया गया था दुष्कर्म
पुलिस ने एक दिन पूर्व मां की तहरीर पर दर्ज की थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार आधी रात को नौवीं की एक छात्रा के हाथ-पैर बांधकर हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रविवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक कन्हैया चौहान के खिलाफ धमकी, दुष्कर्म और पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी खुखुंदू के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। शनिवार रात को वह भोजन कर अपने बरामदे में दादी के पास सो गई। परिजनों के मुताबिक आधी रात में गांव का युवक कन्हैया चौहान बरामदे में पहुंचा और छात्रा का मुंह दबाकर पहले उसे नींद से जगाया और फिर धमकी देकर उसे गांव के बाहर बगीचे में लेकर चला गया। वह अभी कुछ समझ पाती तब तक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने उसका हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को अचेता समझ बगीचे में अकेला छोड़ भाग निकला। रविवार भोर में सोकर जगे परिजन छात्रा को बिस्तर पर न पाकर उसकी खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान परिजनों को छात्रा गांव के बाहर बगीचे में हाथ-पैर बंधे अवस्था में मिली। उसने अपनी मां से आपबीती बताई। मां तत्काल थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धमकी, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी को पुलिस बैरौना से गिरफ्तार की है। सोमवार को आरोपी युवक कन्हैया चौहान को पुलिस न्यायालय में पेश की, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
इनसेट..
विवेचना के दौरान इंस्पेक्टर ने अपहरण की धारा बढ़ाई
खुखुंदू। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस रविवार को तत्काल धमकी, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह मयफोर्स घटना स्थल का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। केस की विवेचना के दौरान अपहरण की पुष्टि होने पर उन्होंने अपहरण की धारा 363 केस में बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना में अपहरण की पुष्टि हुई है। जिसके आधार पर अपहरण की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी युवक बलपूर्वक अपहरण कर दुष्कर्म किया है।