फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police sent Pradhan accused of molestation to jail

Deoria News: छेड़खानी के आरोपी प्रधान को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 08 Dec 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police sent Pradhan accused of molestation to jail
आवास देने के लिए आधार कार्ड लेने के बहाने घर में घुसकर युवती से की थी छेड़खानी
विज्ञापन






खुखुंदू। आधार कार्ड मांगने के बहाने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी के आरोपी प्रधान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जेल भेज दिया। आरोप है कि पांच दिनों पहले एक प्रधान गांव के ही एक दलित परिवार के घर में घुस गया और युवती को अकेला पाकर उससे छेड़खानी करने लगा। घटना के बाद दो दिनों तक मामले को दबाने के लिए गांव में पंचायत चली थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद प्रधान को हिरासत में लेकर पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था


खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान बबलू कन्नौजिया पांच दिनों पूर्व रात्रि में गांव के एक दलित परिवार के घर आवास पास कराने के नाम पर आधार कार्ड मांगने गया था। घर के बाहर निकली लड़की ने बताया कि घर पर मम्मी, पापा नहीं है। आरोप है कि प्रधान लड़की के पीछे घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए छेड़खानी की। शोर मचाने पर उसका मुंह दबाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान बबलू कन्नौजिया के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधान को दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed