फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police rescued six cattle, smugglers fled

Deoria News: पुलिस ने छह गोवंश को छुड़ाया, तस्कर भाग गए

Fri, 30 May 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police rescued six cattle, smugglers fled
रामजानकी मार्ग से पशु लेकर बंगाल जा रहे थे पशु तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। रामजानकी मार्ग पर मईल चौराहा के पास गोवंश से लदे पिकअप को पुलिस ने पकड़ा। तस्कर गोवंश को बिहार के रास्ते बंगाल लेकर जा रहे थे। पुलिस को देख पिकअप छोड़कर तस्कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह थाने के एसआई अंकित सिंह पुलिसकर्मियों के साथ रामजानकी मार्ग पर मईल चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बरहज की तरफ से पिकअप आते दिखी। पुलिस को देखकर चौराहे से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पिकअप खड़ी कर तस्कर भाग गए। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाई। तलाशी लेने पर उसमेंं लदे छह गोवंश के पैर और मुंह रस्सी से बंधे थे। पुलिस ने इन्हें मुक्त कराया। थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि छुड़ाए गए गोवंश को गोशाला भेजवा दिया गया। पिकअप को जब्त कर वाहन स्वामी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed