फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police remained frozen in the court for the second day on the news of surrender

Deoria News: सरेंडर की खबर पर दूसरे दिन भी कोर्ट में जमी रही पुलिस

Fri, 22 Nov 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police remained frozen in the court for the second day on the news of surrender
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। निहाल सिंह हत्याकांड के नामजद आरोपियों के सरेंडर करने की सूचना पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पुलिस कोर्ट परिसर में जमी रही। कुछ पुलिस कर्मी सादे वेश में भी कचहरी परिसर में आने वालों की निगरानी करते रहे। पुलिस शाम तक मुस्तैद रही, लेकिन आरोपी सरेंडर करने नहीं पहुंच पाए।
मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर निवासी निहाल सिंह की सात नवंबर को दिन में गांव से देवरिया शहर स्थित आवास पर लौटते समय बाइक सवार अपराधियों ने सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अपराधियों ने दिनदहाड़े जद्दू परसिया के समीप हत्या कर सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटरों सहित तीन को जेल भेज चुकी है। पुलिस नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस कई लोगों को उठाकर पूछताछ भी कर चुकी है, लेकिन अभी तक तीनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी सरेंडर करने वाले है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम अलर्ट हो गई। पूरे दिन पुलिस न्यायालय में खाक छानती रही, लेकिन कोई आरोपी सरेंडर करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed