फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police released girlfriend's brothers, said no one has filed complaint yet

Deoria News: प्रेमिका के भाइयों को पुलिस ने छोड़ा, बोली अभी किसी ने नहीं दी तहरीर

Thu, 25 Jan 2024 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police released girlfriend's brothers, said no one has filed complaint yet
- प्रेमी का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
विज्ञापन




- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर कमरे में पकड़े गए प्रेमी का फंदे से लटकने का मामला



संवाद न्यूज एजेंसी



खुखुंदू। प्रेमिका के भाइयों को पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मौके पर हो रहे हंगामे को देखते हुए उसे शांत कराने के लिए भाइयों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, इसमें दोषी प्रेमी पक्ष ही है। वैसे पुलिस यह भी कह रही है कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। प्रेमी का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से गांव में पुलिस निगरानी कर रही है।



बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने दसवीं कक्षा की 17 वर्षीय एक छात्रा को प्रेम के जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच तकरीबन डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी-युगल को मिलते हुए प्रेमिका के घरवालों ने पहले कई बार पकड़ा भी। चेतावनी देने के बाद भी दोनों छुप-छुप कर मिलते रहे। मंगलवार को प्रेमिका के माता-पिता बाहर गए थे। भाई कोचिंग पढ़ने निकल रहे थे। इसी बीच प्रेमी प्रेमिका के घर चला आया। दोनों कमरे में धीरे-धीरे कानाफूसी कर रहे थे, तभी प्रेमिका के भाइयों ने देख लिया और बाहर से फाटक बंद कर कमरे में ताला जड़ दिया। फिर 112 पुलिस और थाने को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिस के आने की जानकारी होते ही प्रेमी कमरे में पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर लटक गया। इसके बाद प्रेमिका शोर मचाने लगी। हालांकि, तत्काल पीआरबी पहुंच गई और आनन-फानन में कमरे का फाटक तोड़कर फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और फिर उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गई। प्रेमी के फंदा लगाकर लटकने की सूचना मिलने पर उसके मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंच गए। हंगामा होने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रेमिका के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के आश्वासन पर प्रेमी के मोहल्ले वाले शांत हुए। हालांकि, बुधवार को पुलिस ने प्रेमिका के दोनों भाइयों को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि प्रेमी का अभी इलाज चल रहा है और किसी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि युवक की हालत में काफी हद तक सुधार है। उसका मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




00000

इनसेट...



अभी भी गांव में पुलिस कर रही निगरानी



खुखुंदू। वैसे तो प्रेमिका के भाइयों को हिरासत में लेने के बाद धीरे-धीरे गांव का माहौल शांत हो गया था, लेकिन फिर भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पूरी रात पुलिस तैनात रही। बुधवार को भी दिनभर फोर्स लेकर एक पुलिस की गाड़ी गांव में दौड़ती रही। इंस्पेक्टर ने बताया कि शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गांव की निगरानी कर रही है। बुधवार को भी गांव में पुलिस फोर्स तैनात रही। वैसे गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed