फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police registered a case for spreading religious frenzy on social media

Deoria News: सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 25 Jan 2024 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case for spreading religious frenzy on social media
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के बसडीला गांव का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

- पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार, इंस्पेक्टर की तहरीर पर हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया। पुलिस ने सुबह पहले आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया, फिर इंस्पेक्टर दिलीप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बसडीला निवासी राकेश मद्धेशिया गांव में अंडे की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि राकेश ने धर्म पर अश्लील टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में जगह-जगह चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन

इसी बीच अचानक मंगलवार रात वायरल वीडियो पर इंस्पेक्टर दिलीप सिंह की नजर पड़ी। मामला अपने क्षेत्र का होने पर उन्होंने युवक के बारे में जानकारियां जुटाईं और निगरानी शुरू की। जैसे ही पता चला कि युवक घर में हैं। इंस्पेक्टर ने उसके घर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि राकेश गांव में अंडे की दुकान चलाता है। उसने बताया कि जबसे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। हमारे दुकान की बिक्री प्रभावित हो गई है। उसने स्वयं गलती होने की बात स्वीकारी है। राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसका शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed