फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police recovered 22 animals

ट्रक पर लदे 22 मवेशी बरामद, तस्कर भागे, चालक और खलासी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2020 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
police recovered 22 animals
ट्रक पर लदे 22 मवेशी बरामद, तस्कर भागे, चालक और खलासी गिरफ्तार
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला चौराहे के पास बुधवार की भोर में पुलिस ने गाय और बछड़े लदे ट्रक को पकड़ा। 15 गाय और सात बछड़ों को छुड़ा लिया। पुलिस को देख तस्कर ट्रक की बैट्री लेकर भाग गए। चालक और खलासी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।

एसओ जीतेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार की भोर में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पर पशु लादकर तस्कर देवरिया से सलेमपुर के तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मुसैला चौराहे के पास नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में एक ट्रक आता दिखा। पुलिस का वाहन देख चालक ट्रक कुछ दूर पहले ही खड़ा कर दिया। जैसे ही पुलिस टीम ट्रक के समीप पहुंची, तस्कर ट्रक की बैट्री निकालकर खेतों में पानी के रास्ते भाग गए। चालक और खलासी पकड़ लिया गया। ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें 15 गाय और सात बछड़ा थे। थाने लाकर सभी पशुओं को उतारा गया। ट्रक में बछड़ों का चारों पैर बाधकर उन्हें पेट के बल लेटाकर रखा गया था। इससे प्रतीत हो रहा है कि इन्हें गोवध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पशुओं पर किसी ने अपना दावा भी नहीं किया है। पशुओं से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि दो-तीन गायों को छोड़कर शेष दुधारू नहीं है। फरार तस्करों की तलाश जारी है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed