फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police recorded statement of mother and younger sister

Deoria News: पुलिस ने मां और छोटी बहन का दर्ज किया बयान

Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police recorded statement of mother and younger sister
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की छेड़खानी की शिकार युवती का शव मैरवा थाना क्षेत्र के पास रेलवे लाइन पर मिलने के मामले की छानबीन करने पुलिस मंगलवार को युवती के घर पहुंची। यहां पुलिस ने मृत युवती की छोटी बहन और मां से पूछताछ की और उसके कॉपी-किताब को छानबीन के लिए अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना के 12 दिन बाद मंगलवार को भी युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती 31 अगस्त को छत पर सोते समय गायब हो गई थी। दूसरे दिन युवती का शव मैरवा थाना क्षेत्र के दासनरहिया गांव के पास रेल ट्रैक पर मिला था। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मां का आरोप है कि आरोपियों ने मई माह में छेड़खानी कर युवती की पिटाई भी किया थी। हत्या के बाद दो प्रांतों की पुलिस के बीच मामला झूलता रहा। बिहार पुलिस अपने क्षेत्र का मामला न मानकर केस दर्ज करने से इन्कार कर दिया। बनकटा थाने में केस दर्ज हुआ। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। अब पुलिस ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसकी छोटी बहन और मां का बयान दर्ज किया है। जिस जगह पर वह सोई थी निरीक्षण की और कुछ किताब कापी को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल भी की।
विज्ञापन

जबकि दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जब युवती का भाई मैरवा पहुंचा तो उसे चिकित्सकों ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट लिखी नहीं गई है। दो दिन के अंदर थाने पर पहुंच जाएगी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी होने पर घटना में लीपापोती मैरवा पुलिस करना चाहती है। थानाध्यक्ष बनकटा मुकेश मिश्रा ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। घटना की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed