फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police reached absconding relatives of Vishal Singh murder case, ex MP Dhananjay Singh will meet his family

छात्रनेता हत्याकांड: पुलिस को मिली बड़ी लीड, करीब पहुंची- पूर्व मंत्री परिजनों से मिले; बाहुबली धनंजय भी आएंगे

Sat, 23 Nov 2024 04:28 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 04:28 PM IST
सार

विशाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर विपक्ष पुलिस और सरकार पर हमलावर है। शनिवार को पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने विशाल के परिजनों से मुलाकात की। पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी विशाल के परिजनों से मिलने देवरिया आएंगे।

विज्ञापन
Police reached absconding relatives of Vishal Singh murder case, ex MP Dhananjay Singh will meet his family
विशाल के परिजनों से मिलने आए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विशाल हत्या कांड के तीन वांछित पुलिस की व्यूह रचना में फंस चुके है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन अपराधियों को करीब पुलिस पहुंच चुकी है। हत्याकांड के चार आरोपियों में एक रजा खान पहले ही मुठभेड़ में गिरफ़्तार हो गया था। भगड़ा नाले पर मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी।

विज्ञापन


वहीं, तीन आरोपी फैज अली,राहुल अली व विनोद जायसवाल फरार चल रहे है। उन्हें पकड़ने के लिए मंडल के दक्ष पुलिस टीम को लगाया है। कुल 12 टीमें 24 घंटे इन अपराधियों के लोकेशन और इनकी गिरफ्तारी के लिए जुटी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलग अलग टीमें सात दिनों से नेपाल बार्डर से लेकर आस-पास के जिलों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी पुलिस की व्यूह रचना में उलझ गए हैं। पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेल रहे तीनो आरोपियों का सटीक लोकेशन पता चल गया है। विशाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर विपक्ष पुलिस और सरकार पर हमलावर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police reached absconding relatives of Vishal Singh murder case, ex MP Dhananjay Singh will meet his family
धनंजय सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दी जानकारी - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
शनिवार को सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह हौली बलिया पहुंच कर विशाल के परिवार से मिले।

उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि देवरिया नौजवानों की हत्या का गढ़ बनता जा रहा है। एक माह के भीतर चार युवकों की हत्या पर मुख्यमंत्री को बोलना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुवावजा देने की सरकार से मांग की।

वहीं, जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह ने भी देवरिया आने को कहा है। उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट लिखकर कहा है कि नवजवानों की हत्या के संदर्भ में पीडित परिजनों से मिलने जल्द ही देवरिया आ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed