फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police questioned cleaning and security personnel separately, causing commotion

Deoria News: सफाई और सुरक्षाकर्मियों से पुलिस ने अलग-अलग की पूछताछ, हड़कंप

Fri, 24 Oct 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police questioned cleaning and security personnel separately, causing commotion
देवरिया। महाराष्ट्र के अशोक गावंडे (61) की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने 20 से अधिक मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों और गार्डों को बुलाकर घंटों पूछताछ की। इसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में पूरे दिन खलबली मची रही।
विज्ञापन

पुलिस और स्वाट टीम द्वारा देर रात तक पूछताछ का क्रम जारी रहा। सूत्रों की मानें तो अभी तक पुलिस को ओर से जुटाए गए साक्ष्य और पूछताछ में जो बातें सामने आईं हैं। उसकी कड़ियां लगभग जुड़ती नजर आ रही हैं। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को भी स्वाट की एक टीम आती जाती रही। महाराष्ट्र के रहने वाले अशोक गावंडे इलाज कराने के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में 27 सितंबर को आए थे, सर्जिकल वार्ड से अचानक रात को वह गायब हो गए।
विज्ञापन

6 अक्तूबर को उनका शव मेडिकल कॉलेज के छत पर बनी पानी की टंकी में मिला। अशोक की पत्नी अनीता और गोरखपुर के हुमायुंपुर दक्षिणी के रहने वाले साले प्रफूल्ल देवरिया मोर्चरी हाउस पहुंचकर शव की पहचान किए। पुलिस की अभी तक की जांच में अशोक के ससुराल वालों का इस हत्या से कोई जुड़ाव नहीं होने की बात सामने आई है, जबकि शुरुआती दौर में पुलिस का संदेह ससुराल से ही जुड़ा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना किया तो पूरा मामला मेडिकल कॉलेज से जुड़ने लगा। इसमें घटना की रात ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड पर पुलिस को संदेह हुआ, क्योंकि घटना के दूसरे दिन से वह गार्ड अवकाश पर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और स्वाट की दो टीम दिन रात मशक्कत करने के बाद घटना के पर्दाफाश के नतीजे पर पहुंच गई है। पुलिस मेडिकल कॉलेज के चिन्हित गार्डों और सफाईकर्मियों को बुलाकर घंटों अलग-अलग पूछताछ किया। इसके अलावा अन्य गार्ड और स्वास्थ्यकर्मी को पुलिस कोतवाली बुलाई थी।

पूछताछ के दौरान पांच से अधिक गार्ड, स्वास्थ्यकर्मियों की बातों में भिन्नता मिली। उनको देर रात तक पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ किया। हांलाकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है, लेकिन घटना का जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। गार्ड, स्वास्थ्यकर्मियों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ होने से मेडिकल कॉलेज के बाकी कर्मचारी सहमे नजर आए। पुलिस पर्ची काउंटर से लेकर कई स्वास्थ्यकर्मियों का मोबाइल नंबर भी नोट किया है, इसको लेकर भी स्वास्थ्यकर्मी व वर्कर परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed