{"_id":"61d33b3c3a07a836fb603b8c","slug":"police-put-the-members-of-kisan-sabha-under-house-arrest-deoria-news-gkp4223543103","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा के सदस्यों को पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा के सदस्यों को पुलिस ने किया नजरबंद
विज्ञापन

भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम छोटका गांव में सोमवार को पुलिस ने किसान सभा के सदस्यों को करीब नौ बजे नजरबंद कर लिया। सभी किसान पट्टा धारकों को कब्जा दिलाने के लिए पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत धरने में शामिल होने बरियारपुर जा रहे थे।
किसानों के बरियापुर जाने की सूचना पर सुबह थानाध्यक्ष दिलीप सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ छोटका गांव निवासी किसान नेता कामरेड साधु शरण के आवास पर पहुंचे। वहां मौजूद किसानों को पुलिस ने पूरे दिन नजरबंद रखा। किसान सभा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कामरेड साधु शरण ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है।
कहा कि यह कदम अलोकतांत्रिक है। सभी बरियारपुर में 183 पट्टा धारकों को कब्जा दिलाने के लिए लोकतांत्रिक ढंग चल रहे आंदोलन के तहत जिला कमेटी के आह्वान पर धरने में सम्मिलित होने जा रहे थे। कहा कि यह गिरफ्तारी जनतंत्र विरोधी है। यह प्रदेश सरकार का दमनात्मक कदम और तानाशाही रवैया का द्योतक है। इसके अलावा क्षेत्र के हरे राम चौराहा पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश यादव और उनके साथियों को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सभी लोग धरने में शामिल होने के लिए बरियारपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पिंकी देवी, मंजू देवी, चंद्रभान यादव, विद्यावती देवी, चंद्रभान अहीर, राम नरेश यादव, रामानंद यादव, राजेश यादव, जयप्रकाश कुशवाहा ,दीनानाथ चौहान, नवल बिहारी, श्रीराम, पहवारी सरण, नथुनी सिंह, रामनरेश कुशवाहा, मुन्ना, सत्येंद्र प्रधान, कविलाष, रघुनाथ, बलिस्टर, नरेंद्र देव, रविंदर यादव आदि मौजूद रहे।