फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police picked up two from Madanpur, are interrogating them

Deoria News: पुलिस ने मदनपुर से दो को उठाया, कर रही पूछताछ

Mon, 18 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police picked up two from Madanpur, are interrogating them
देवरिया/बरहज। निहाल हत्याकांड को नौ दिन हो गए, पुलिस अभी तक नामजद आरोपी में किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर रही है और न ही इस हत्याकांड का खुलासा ही कर सकी है। पुलिस ने बीते मंगलवार को तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में घायल करने के बाद इलाज करा जेल भेज दिया। जेल गए दो पेशेवेर बदमाशों ने निहाल की गोली माकर हत्या करने की बात स्वीकारी थी, लेकिन कौन सी पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया था इसका खुलासा होना बाकी है। इधर पुलिस दबिश देने की बात कहते हुए शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर निवासी निहाल सिंह की सात नवंबर को दिन में गांव से देवरिया शहर स्थित आवास पर लौटते समय बाइक सवार अपराधियों ने सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अपराधियों ने दिनदहाड़े जद्दू परसिया के समीप हत्या कर सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटरों सहित तीन को जेल भेजने के बाद बीती रात मदनपुर कस्बा के मठियां वार्ड में छापेमारी की। शनिवार को पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिसिया कार्रवाई को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। लोग इसे निहाल हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं। मठियां वार्ड में शनिवार की देर शाम पुलिस की कई गाड़ियां पहुंची। जिसे देख लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भारी संख्या में आई फोर्स ने वार्ड के कुछ घरों को घेरे में ले लिया। लोगों का कहना है कि पकड़े गए युवकों में एक के पिता गाेरखपुर जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed