फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police personnel giving shift wise duty

Deoria News: मतपेटिकाओं की सुरक्षा में शिफ्टवार ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मी

Sat, 06 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police personnel giving shift wise duty
पल-पल का जायजा ले रहे अधिकारी, पीजी काॅलेज में सील है बरहज और भलुअनी के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम को मतगणना स्थली बनाया गया है। परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसमें नगर पालिका गौरा-बरहज और नगर पंचायत भलुअनी के मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। उसकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी शिफ्टवार ड्यूटी दे रहे हैं। 13 मई को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

महाविद्यालय के आनंद भवन में गौरा-बरहज, जबकि सत्यव्रत भवन में भलुअनी के मत पेटिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक स्ट्रांग रूम पर एक सब इंस्पेक्टर और दो-दो सिपाही शिफ्टवार ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर करीब आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे गौरा-बरहज स्ट्रांग रूम पर एसआई विजय रंजन और कांस्टेबल अभिषेक कुमार, नित्यानंद पांडेय ड्यूटी दे रहे थे। एसडीएम योगेश कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, जोनल मजिस्ट्रेट आदि अधिकारी सुरक्षा इंतजामात की पल-पल की जानकारी ले रहे थे। पूरे दिन अधिकारियों की गाड़ियों की आवाजाही थी। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि स्ट्रांग रूम पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed