फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police of two police stations are running to register missing person

Deoria News: गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए दौड़ा रही दो थानों की पुलिस

Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police of two police stations are running to register missing person
देवरिया। बनकटा के इंदरवा गांव निवासी किशुनदेव शर्मा 21 दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब हो गया। बुजुर्ग पिता बनकटा थाने गुमशुदगी दर्ज कराने गए। लेकिन पुलिस ने श्रीरामपुर थाने का मामला बताकर टरका दिया। बेटे की तलाश के साथ पिता अब दो थानों के चक्कर लगा रहा है। पुलिस के रवैये से उसकी बेटे को पाने की आस भी टूटती जा रही है।
विज्ञापन


बनकटा के इंदरवा गांव के लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि पांच सितंबर को मेरा बेटा किशुनदेव शर्मा घर से बिना बताये कहीं चला गया। बनकटा थाने जाने गया तो वहां के उप निरीक्षक ने बताया कि प्रतापपुर से गायब हुआ है। तहरीर लेकर श्रीरामपुर थाने जाइए। श्रीरामपुर थाने जाने पर वहां के पुलिसकर्मियों ने बताया कि मामला बनकटा क्षेत्र का है गुमशुदगी वहीं दर्ज होगी। दोनों थानों की पुलिस टालमटोल कर रही है। पुलिस के टालमटोल रवैये के कारण साठ साल का पिता अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए बीस दिन से दौड़ रहा है। क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग को दौड़ना गलत बात है। मामले की जांचकर संबंधित थाने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed