फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police of three police stations are searching for Rafta's fellow criminal Yadav.

Deoria News: रफ्तार के साथी अपराधी यादव को तलाश रही तीन थानों की पुलिस

Thu, 20 Feb 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police of three police stations are searching for Rafta's fellow criminal Yadav.
बरहज। सोशल प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मनबढ़ाें के खिलाफ मदनपुर पुलिस ऑपरेशन तलाश चला रही है। रफ्तार के साथी और मनबढ़ अपराधी यादव की तलाश में मदनपुर, बरहज और भलुअनी पुलिस जुटी हुई है। मंगलवार को रफ्तार यदुवंशी 307 की आईडी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बागीचे में देवरिया ना पूरा पूर्वांचल हीली...गीत पर दो दर्जन से अधिक मनबढ़ डांस करते देखे जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमा एक बार फिर सक्रिय हो गया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में करीब दो दर्जन से अधिक आरोपियों का पुलिस चालान कर चुकी है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक पखवारे से इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद कुमार सिंह क्षेत्र में छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने और सोशल प्लेटफार्म पर दहशत फैलाने वालों की कमर तोड़ने के लिए ऑपरेशन तलाश चला रहे हैं। अधिकांश मनबढ़ थाने पर पहुंच माफीनामा देते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। वहीं पुलिस दो दर्जन से अधिक मनबढ़ों का चालान भी कर चुकी है। लोगों के अनुसार कुछ मनबढ़ अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट किया गया एक वीडियो मंगलवार को थाना सहयोगी ग्रुप पर वायरल हो गया। जिसमें एक बागीचे में करीब दो दर्जन मनबढ़ हुड़दंगई करते देखे जा रहे हैं। मनबढ़ों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस विशेष अभियान चलाने की कवायद कर रही है। हालांकि अपराधी यादव खुदियां बेलही का निवासी बताया जा रहा है। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं मिस्टर अभिषेक यादव वीर अहीर 01 तमंचे के साथ, जबकि धनौती के अमन यादव, देवरिया मीर के अभिषेक यादव और विश्वकर्मा का फोटो वायरल हो रहा है। दूसरी ओर भलुअनी थाने में इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सोशल प्लेटफार्म पर भौकाल टाइट करने वाले मनबढ़ अपना भविष्य बिगाड़ रहे हैं। जिसमें कहीं-कहीं अभिभावकों का पूरा सहयोग प्रतीत हो रहा है। जेल में सजा काट रहे अपराधियों से पूछिए, उनके परिवार पर क्या बीत रहा है। कलम-कापी की जगह हाथ में तमंचा लहराने जैसा वायरल फोटो कहीं न कहीं से अभिभावक भी दोषी हैं। जरुरत पड़ने पर गार्जियनों पर भी कार्रवाई किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed