फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police increased the section of attempt to murder in the beating of four people including a couple

Deoria News: दंपती समेत चार की पिटाई में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई

Sat, 19 Jul 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police increased the section of attempt to murder in the beating of four people including a couple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। तेनुआ गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में हुई मारपीट में दर्ज केस में पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले पुलिस ने बलवा, मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज किया था।
पुलिस को जैसे ही पता चला कि चोटिल परिवार के मुखिया की हालत गंभीर है और गोरखपुर में इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तेनुआ निवासी रामकृपाल (50) का पड़ोसी राधेश्याम और रामनिवास से जमीन का विवाद चलता है। आरोप है कि सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे मेड़ बांधने पर राधेश्याम पक्ष ने रामकृपाल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट और पथराव के दौरान रामकृपाल को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी उमरावती देवी (48), बेटी रोली (20) और बेटा अंकुर कुमार (19) को भी हमलावरों ने मारापीट कर घायल कर दिया थ।
रोली का मेडिकल कॉलेज देवरिया, जबकि रामकृपाल का गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि रामकृपाल की पिटाई के दौरान आंत फट गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हालत में सुधार नहीं होने पर बुधवार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका आपरेशन हुआ है। पुलिस इससे अनजान बनी रही।
पुलिस ने सिर्फ बलवा और मारपीट का केस दर्ज कर शांत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी की रामकृपाल की हालत गंभीर है। फिर पुलिस गोरखपुर अस्पताल पहुंच तहकीकात करते हुए शुक्रवार को हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई।

पुलिस ने दो आरोपियों विजय शंकर और रामनिवास को गिरफ्तार भी कर लिया है। प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाते हुए दो लोगों को उनके गांव से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed