फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police in action against rodies of agnipath yojna

अग्निपथ योजना : उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस

Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
police in action against rodies of agnipath yojna
अग्निपथ योजना : उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बरहज। अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को हुए बवाल में फरार चल रहे उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस धारा 82 की कार्रवाई में जुट गई है। जबकि लोगों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और वायरल हो रहे फोटो की तस्दीक करा रही है। इससेे उपद्रवियों में हड़कंप है।
अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 34 नामजद और करीब 230 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, सात सीएलए सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें 18 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। शेष 16 नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर गांवों के संभ्रांत लोगों से संपर्क कर रही है और शपथ पत्र भरवा रही है। साथ ही उन्हें युवाओं को कानून हाथ में लेने से रोकने के लिए हिदायत भी दे रही है। रविवार को करीब 300 से अधिक की संख्या में उपद्रवियों ने नगर में करीब डेढ़ घंटे तक बवाल काटा था। मनबढ़ों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ उन पर धावा बोल दिया था, जिससे पुलिस बैकफुट पर आ गई थी। उपद्रवियों ने ईदगाह के निकट पेट्रोल पंप, ब्लॉक स्थित पशु अस्पताल आदि जगहों पर तोड़फोड़ की थी। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि फरार चल रहे नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी के लिए निरंतर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों के पास जुट रही भीड़
बरहज। नगर में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल मामले में पुलिस सक्रिय है। पुलिस तोड़फोड़ आदि मामले में केस दर्ज कर उपद्रवियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। घटना के बाद और पुलिसिया कार्रवाई शुरु होने के बाद सिफारिशों का बाजार गर्म हो गया है। अपनों को बचाने के लिए अभिभावक स्वंय या बिचौलियों के जरिए उच्चाधिकारियों तक पहुंच रहे हैं। बच्चों को आरोप से बचाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। बिचौलिए दोषमुक्त कराने के लिए पहले पांच से 20 हजार रुपये तक की डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने एसपी से लगाई गुहार बोली-मेरा बेटा निर्दोष
बरहज। नगर के नयानगर के नंदना वार्ड पूर्वी निवासी मालती देवी पत्नी स्व.सोहन लाल ने एसपी संकल्प शर्मा को पत्रक देकर गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है। पुलिस उसे बवाल में अनायास फंसा रही है।

महिला का कहना है कि बीते रविवार को अग्निपथ योजना के विरोध-प्रदर्शन के दिन घटना के दौरान पुत्र अरविंद साहनी घर पर था। वह शौचालय का दरवाजा ठीक कर रहा था। इसी बीच पुलिस भागते हुए किसी व्यक्ति का पीछा कर रही थी। भाग रहा व्यक्ति बगल की छत के रास्ते पुलिस को चकमा देकर निकल गया, लेकिन बिना कुछ पूछे पुलिस मेरे बेटे को उठा ले गई है। थाने पर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसका कहना है कि मेरा पुत्र हाईस्कूल पास है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध के बाद हुई घटना में दोषियों की धरपकड़ की जा रही है। मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed