{"_id":"5fd4c3ab8ebc3e3eb07fb336","slug":"police-force-deployed-at-toll-plaza-deoria-news-gkp3765231151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेतिमपुर टोल प्लाजा पर दिन भर जमी रही फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेतिमपुर टोल प्लाजा पर दिन भर जमी रही फोर्स
विज्ञापन

देसही देवरिया। दिल्ली में किसानों के आंदोलन और टोल प्लाजा पर टोल टैक्स फ्री और राजमार्ग जाम की घोषणा के बाद शनिवार को रामपुर कारखाना पुलिस थाना क्षेत्र के हेतिमपुर टोल प्लाजा पर दिन भर मुस्तैद रही। शनिवार की सुबह एसडीएम सदर टोल प्लाजा पर पहुंच गए।
रामपुर कारखाना एसओ, चौकी इंचार्ज राममोहन सिंह फोर्स के साथ शनिवार की देर शाम तक मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर एक प्लाटून पीएसी के जवान भी लगाए गए थे। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि किसानों के घोषित टोल टैक्स फ्री को लेकर एहतियात के तौर पर टोल प्लाजा और राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उधर, चौकी इंचार्ज हेतिमपुर राममोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण रहा। प्रतिदिन की तरह व्यवस्था सामान्य रही।