फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police did a route march for Holi and Juma

Deoria News: होली और जुमे को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च

Wed, 12 Mar 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police did a route march for Holi and Juma
खुखुंदू। स्थानीय पुलिस फोर्स ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और गांवों में रुट मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की है। पुलिस ने बताया कि होली और जुमे को लेकर रुट मार्च निकाला गया है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से कहा कि अगर आगामी त्योहारों में किसी अराजक तत्वों ने खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसओ दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने पहले पैदल मार्च फिर बाइक से रुट मार्च करते हुए आगामी होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं जाने के लिए लोगों से अपील की। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के लोगों से रमजान में जुमे की नमाज दोपहर दो बजे से अदा करने की बात कही गई। पुलिस ने खुखुंदू, नूनखार, सिसई बाजार, पड़री बाजार, भरथुआ चौराहा, बालेपुर कला, मठिया, मगहरा आदि चौराहे और गांवों में रुट मार्च कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की लोगों से अपील की है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि आगामी होली और रमजान त्योहार में जुमे की नमाज एक ही दिन होने से अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। इसमें किसी अराजक तत्वों ने दखल देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। इसी को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रुट मार्च किया गया है। पुलिस त्योहारों को लेकर एलर्ट है। चाहे कोई भी हो अगर खलल डालने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed