फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police detained the girl who was going to commit suicide in front of DM office

Deoria News: डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने जा रही युवती को पुलिस ने लिया हिरासत में

Sat, 29 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police detained the girl who was going to commit suicide in front of DM office
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित नौका टोला निवासी जयदेवी ने डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इसे लेकर प्रशासन सतर्क था। शुक्रवार को बरहज लकड़ी मंडी के पास पुलिस ने चकमा देकर देवरिया जा रही युवती को हिरासत में ले लिया। उसे अधिकारी साथ जनपद मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन

जयदेवी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से गुहार लगाई थी। न्याय न मिलने पर डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी का वीडियो वायरल हुआ था। जानकारी होने पर अधिकारी सकते में आ गए। बृहस्पतिवार से बिना वर्दी में पुरुष और महिला आरक्षी निगरानी कर रही थीं। रात में घर के पास सुरक्षा कर्मी थे। शुक्रवार की सुबह दरवाजा अंदर से लॉक था। जबकि जयदेवी किसी तरह घर से गायब हो गई। इस पर अधिकारी परेशान हो गए। जगह-जगह पुलिस सघन जांच करने लगी। सूचना पर पुलिस ने बरहज में लकड़ी मंडी के पास से जयदेवी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


युवती के मामले के समाधान को लेकर सीआरओ और राजस्व के अधिकारियों के साथ जांच कराई जा रही है। कुछ लोगों के गलत तरीके से प्रेरित किए जाने की बात सामने आ रही है। युवती को उचित न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखंड प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed