{"_id":"68fd2645b3f56bff4506b27c","slug":"police-detained-six-suspects-in-the-robbery-of-a-csc-operator-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166408-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएससी संचालक से लूट में पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएससी संचालक से लूट में पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया
Sun, 26 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चार दिन पहले सीएससी संचालक से हुई 1.25 लाख रुपये की लूट के मामले में कोतवाली पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
कोतवाली क्षेत्र के महुआडीह टोला रामपुर बनहर गांव निवासी विवेक कुमार पांडेय के मुताबिक 22 अक्टूबर की रात करीब 9.45 बजे वह पैसा कलेक्ट कर के देवरिया से घर के लिए जा रहे थे। अभी वे पुरवां से आगे कुरना नाला के आगे बढ़े थे कि इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा करके कुरना नाला पुल के पास उनसे बैग छीन लिया, बैग में 1.25 लाख रुपये रखे हुए थे।
बैग छीनने के बाद बदमाश वापस शहर के तरफ भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार की रात तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के जरिए लूट के कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिसके बाद पुलिस विभिन्न क्षेत्र के रहने वाले छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज से कुछ लोगों की संलिप्तता देखने को मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।