{"_id":"5d20d45e8ebc3e6cbf3f3fc9","slug":"police-deoria-news-gkp312902972","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में बाइक की चोरी के साथ धराए युवक
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
नौ माह पहले पत्रकार के दरवाजे से चोरी हुई थी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया। दो चोर नौ माह पहले पत्रकार के दरवाजे से चोरी हुई बाइक के साथ पकड़े गए हैं। इनका सरगना रुद्रपुर कस्बे का रहने वाला है। वह दो माह से चोरी के एक मामले में जिला कारागार में बंद है।
प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एएसपी शिष्यपाल सिंह और सीओ अंबिका प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान तहसील के पूर्वी बाईपास पर वाहनों की जांच के दौरान दो युवक बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को दो बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी शेर मोहम्मद और मदनपुर कस्बा के हाजीनगर निवासी अफसर शेख के रुप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने नौ माह पहले नगर से दोनों बाइक चोरी की थी। दोनों बाइक के कागजात मिलान किया गया तो सही पाए गए। इस संबंध में कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है। इनका सरगना कस्बे के लाला टोली वार्ड निवासी नसीम उर्फ फैजल चोरी के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। वह अपने सहयोगियों के साथ कस्बे के इर्दगिर्द बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।