फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police could not trace the miscreants who demanded extortion from Pradhan

Deoria News: प्रधान से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को नहीं पता लगा सकी पुलिस

Wed, 22 Nov 2023 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police could not trace the miscreants who demanded extortion from Pradhan
भाटपाररानी। ग्राम प्रधान से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का 24 घंटे बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। वहीं प्रधान का परिवार धमकी भरे इस पत्र से सहमा हुआ है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

खामपार के बंगरा बाजार गांव के प्रधान संदीप यादव के गांव के सार्वजनिक स्थान पर एक चिट्ठी चस्पा कर बदमाशों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हो रहा है। रंगदारी नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच करने में जुटी पुलिस अभी तक तक बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं गांव में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है। मंगलवार को दो सिपाही घूमकर इसकी जानकारी लिए, लेकिन किसी ने कोई नहीं बताया। पुलिस धमकी भरे पत्र को गांव से जोड़कर जांच कर रही है। खामपार एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। गांव से भी यह मामला जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed